पृथ्वी दिवस पर कोयरीडीह में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
गिरडीह, अप्रैल 24 -- सरिया, प्रतिनिधि। पृथ्वी दिवस के अवसर पर सरिया प्रखंड के कोयरीडीह बहुउद्देशीय भवन में सबका स्वयं सेवी संस्था के द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर गुरुवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पृथ्वी के संरक्षण, जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल चंद्र ओझा, सदस्य, शिक्षा एवं संचार आयोग उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़े परिवर्तन संभव है। उन्होंने महिलाओं को दैनिक जीवन में जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया तथा पर्यावरण की अनदेखी से होनेवाले दुष्परिणामों पर भी प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.