गंगापार, अप्रैल 22 -- पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण किया और धरती की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मऊआइमा के अलायन्स नेशनल एकेडमी में बच्चों ने थीम आधारित निबंध, भाषण, पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा प्रबंधक डॉ. हसीब उद्दीन नदवी तथा प्रधानाचार्य रूबीना बानो के नेतृत्व में पर्यावरण प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस अवसर पर शिक्षक मोहम्मद अकसान, मो. सुफियान, मो. रशद तथा महविश अंसारी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय नवाबपुर उर्फ खानपुर में पेड़ वाले चाचा के राममूरत यादव ने शिक्षक राकेश कुमार तथा सलाहुद्दीन के साथ पौधरोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने धरा को हरा भरा रखने का संकल्प लिया यह भी पढ़ें- बच्चों ने दिया जागरूकता का संदेश यह भी ...