बोकारो, अप्रैल 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को सेक्टर 4 एफ स्थित एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल में पृथ्वी दिवस पर इको क्लब की ओर से विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्य फादर डॉ जोशी वर्गीस ने कहा कि पृथ्वी सभी जीवों के जीवन का आधार है व यह हमें हवा, पानी, भोजन व रहने के लिए स्थान प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई व प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से पृथ्वी पर जीवन संकट में है, इसलिए संसाधनों का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधारोपण करने व पेड़ पौधों के प्रति मित्रवत व्यवहार अपनाने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- डीपीएस बोकारो में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प इको क्लब के विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम...