लखनऊ, अप्रैल 22 -- विश्व पृथ्वी दिवस विशेष लखनऊ, प्रमुख संवाददातालखनऊ में 100 साल की उम्र पार कर चुके हेरिटेज पेड़ों की मैपिंग होगी। इसके अंतर्गत पेड़ों की प्रजाति व लोकेशन के साथ ही एक पूरा कैटलॉग तैयार होगा। जिसे लखनऊ म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट में प्रदर्शित किया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को वर्ल्ड अर्थ-डे पर इस बाबत आदेश जारी किये हैं।एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि कैंट स्थित दिलकुशा गार्डेन में बरगद का एक पुराना पेड़ है। लोगों की मान्यता है यह पेड़ लगभग 400 वर्ष पुराना है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार केशव वर्मा ने इस पेड़ का मुआयना किया। यह भी पढ़ें- बसंत कुंज के जॉगर्स पार्क की व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं, ठेकेदार ब्लैकलिस्ट पेड़ के चारों तरफ आरसीसी का चबूतरा बना था। उन्होंने बताया कि पेड़ों की विभि...