रांची, अप्रैल 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पृथ्वी दिवस-2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए फॉरेस्ट ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ने बुधवार को एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर उपस्थित एसोसिएशन की अध्यक्ष भारती कुमार ने कहा कि जहां जीवन है, वहां पेड़-पौधे, जीव-जंतु और मनुष्य सभी का अस्तित्व जुड़ा हुआ है। इसलिए पृथ्वी की स्वच्छता एवं संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन की गंभीर समस्या का सामना कर रहा है, ऐसे में हम सभी को अपनी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सदस्यों, बच्चों एवं आमंत्रित अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। यह भी पढ़ें- छात्राओं ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ यह भी पढ़ें- योगदा सत्संग कॉलेज में विश्व पृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.