नोएडा, अप्रैल 20 -- ग्रेटर नोएडा। जीडी गोयंका स्कूल में सोमवार को पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें प्री-नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने अपनी धरती को सदैव साफ, हरा-भरा और सुरक्षित रखने की शपथ ली। वहीं, रसोई के कचरे और सूखी पत्तियों से जैविक खाद बनाने की विधि सीखी। यह भी जाना कि हमें पॉलिथीन का प्रयोग रोककर और कचरा डस्टबिन में डालकर धरती को गंदा होने से बचा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...