लखनऊ, अप्रैल 22 -- आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ। वरिष्ठ संवाददातापृथ्वी को सुरक्षित और हरा-भरा बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवा पीढ़ी के कंधों पर है। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए युवाओं को जीवनशैली में बदलाव के मंत्र को अपनाना होगा। प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और अपनी जरूरतों को सीमित रखकर कचरा कम करें। बिजली और पानी की बर्बादी रोकें, जितना हो सके सार्वजनिक परिवहन या साइकिल का इस्तेमाल करें। यह बातें लखनऊ के आंचलिक विज्ञान नगरी में पृथ्वी दिवस के मौके पर मुख्य वैज्ञानिकों ने कहीं।आंचलिक विज्ञान नगरी में पृथ्वी दिवस का आयोजन 21 और 22 अप्रैल को राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की ओर से आयोजित किया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण, सतत कृषि व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देंः कुलपति दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और आगंतुकों में पर्यावरण के प्रति ज...