सोनभद्र, अप्रैल 22 -- अनपरा,संवाददाता। डीएवी परासी में बुधवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर 'नो बैग डे' का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रकृति के सानिध्य में शिक्षा और मनोरंजन का लुत्फ उठाया। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ शुरू कार्यक्रम में प्राचार्या रचना दुबे नं कहा कि पृथ्वी हमारा घर है और इसकी रक्षा करना सभी का नैतिक दायित्व है जिसे ग्रीन लाइफस्टाइल' अपना कर ही कर सकते है। डा गौरव मिश्रा की अगुवाई में छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें विद्यार्थियों द्वारा पृथ्वी बचाओ विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई । आयोजन को सफल बनाने में शुक्ला कुइला, शीबा स्तुति सिंह, पुष्पा सिंह, सुलेखा पांडेय और साधना मौर्या का विशेष योगदान दिया। यह भी पढ़ें- दयानंद पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर हरित भविष्य का संकल्प यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.