पृथ्वी का श्रंगार है पेड़ पौधे- रामवीर तंवर
हापुड़, जून 22 -- धरती के श्रृंगार पेड़-पौधों से ही पर्यावरण शुद्ध रह सकता है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए हर वर्ष पौधरोपण का कार्य होता है, मगर पौधे लगाने के बाद वह देखरेख के अभाव में नष्ट हो रहे हैं। पौधरोपण के साथ ही उनकी देखभाल भी जरूरी है। यह बातें रविवार को गंगा वैली में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे पॉड मैन आफ इंडिया रामवीर तंवर ने कहीं। रविवार को आयोजित किए गए कार्यक्रम में करीब एक हजार से अधिक पीपल, कदंब, अमरुद, आम, नीम समेत अन्य प्रजाति के पौधों को लगाया गया। इस दौरान डीआर पटेल मैमोरियल ट्रस्ट, वृक्ष मित्र, हरी भरी सोसाइटी आदि संस्थों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे पॉड मैन आफ इंडिया रामवीर तंवर ने कहा कि हर साल लगाए जाने वाले पेड़ सुरक्षित रहें तो हर ओर हरियाली ही हरियाली नजर आएगी और पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.