पृथ्वी और पर्यावरण की संरक्षण की दिलाई शपथ
बिजनौर, अप्रैल 22 -- चांदपुर। पृथ्वी दिवस पर आधारशिला द स्कूल में इको क्लब के तत्वावधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत इको क्लब की वाइस प्रेसीडेंट गार्गी शर्मा के अंग्रेजी भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विचार रखे। इको क्लब की प्रेसीडेंट शाम्भवी भारद्वाज ने पृथ्वी को बचाने और पर्यावरण को संरक्षित रखने की शपथ दिलाई। इको क्लब के इंचार्ज बिजेन्द्र सिंह नेगी ने सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- संकल्प के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.