चंदौली, अप्रैल 30 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमांव एवं भोड़सर गांव में बुधवार को वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य एवं बलिदान को याद किया। अमांव गांव में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रतीश कुमार ने कहा सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जीवन हमें मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देता है। तराई युद्ध में उनका पराक्रम आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। रिटायर्ड फौजी साहब सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा पृथ्वीराज चौहान केवल एक राजा नहीं,बल्कि स्वाभिमान और वीरता के प्रतीक थे। यह भी पढ़ें- जक्रांपा ने मनाई ...