बस्ती, मई 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में पृथ्वीराज चौहान का भव्य शोभायात्रा व जुलूस निकाला गया। जुलूस भरतपुर गांव से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कुसमौर तक पहुंचा। जुलूस में काफी संख्या में युवाओं, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोग पृथ्वीराज चौहान की तस्वीर व तिरंगा लेकर जयकारे लगाते दिखे। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आयोजकों ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान वीरता, स्वाभिमान व राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने उनके जीवन व संघर्षों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विश्वनाथ चौहान, भकालू चौहान, रामबदन, राम मिलन भकालू चौहान, राम बदन चौहान, राधेश्याम चौहान, अवधेश चौहान, राधा देवी चौहान, संदीप चौहान, रामतीरथ चौहान, बब्लू चौहान, विजय चौहा...