मऊ, मई 24 -- मऊ। हिंदू हृदय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को घोसी ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत सरायसादी में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के तत्वाधान में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जयंती समारोह मनाने की सार्थकता तभी है जब हम अपने खोए हुए सत्ता, सम्मान, हक हिस्सा, अधिकार एवं भागीदारी को पुन: वापस प्राप्त कर सके। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हिटलर विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर चौहान, हरिश्चंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...