बदायूं, मई 20 -- पृथ्वीराज चौहान की जयंती डॉ. मुनीश कुमार के शिव शक्ति नर्सिंग होम पर धूमधाम के साथ मनाई गई। जिसमें मशहूर गायक डीके ठाकुर समेत तमाम क्षत्रिय बंधुओं एवं सामाजिक लोग मौजूद रहे। आतिशबाजी के साथ पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद केक काटा गया। सभी ने पृथ्वीराज चौहान के जयकारे लगाए। इस दौरान ठाकुर आईपी सिंह, मंडल अध्यक्ष ललितेश ठाकुर, बाबू ठाकुर, बिजनेश सोलंकी, प्रमोद एडवोकेट, शिवकुमार सिंह, बलभद्र सिंह, राजेश राणा चंद्रेश सक्सेना,अवधेश कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जसपुर में मनाई गई पृथ्वी राज चौहान की जयंती यह भी पढ़ें- सनातन जागरण मंच ने मनाई पृथ्वीराज चौहान की जयंती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...