कन्नौज, अप्रैल 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुबरियापुर के पृथ्वीपुर गांव सहित आसपास के सभी मजरों में इन दिनों भीषण जल संकट गहरा गया है। हर घर जल योजना के तहत बनी पानी की टंकी कई दिनों से खराब पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी खराब होने की सूचना विभाग को बार-बार देने के बावजूद मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। ग्राम प्रधान बबलू बाथम ने बताया कि उन्होंने समय रहते संबंधित विभाग को अवगत करा दिया था, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। विभागीय ठेकेदार पर काम में टालमटोल और समस्या को नजरअंदाज करने के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय निवासी सनी रावत के अनुसार, टंकी की देखरेख सही ढंग से नहीं ...