मैनपुरी, मई 29 -- किशनी। ग्राम बरहा में जारी बौद्ध क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पृथ्वीपुर और देवानंदपुर के बीच लीग मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पृथ्वीपुर ने 12 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन बनाए। कुशलेश ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। जवाब में देवानंदपुर की टीम 11 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई। पृथ्वीपुर ने मैच आसानी से जीत लिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (46 रन व 3 विकेट) के लिए कुशलेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग अमित टेलर व नितिन शाक्य, कमेंट्री अंशुल, स्कोरिंग उपेंद्र शाक्य ने की। भाजपा नेता सुदीप सिंह चौहान और दीपू राठौर ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। कहा कि वे अपनी ग्राम पंचायत बसैत में खेल स्टेडियम के लिए जल्द मुख्यमंत्री से मांग करेंगे। यह भी पढ़ें- चिलहर में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 31 मई कोतारापुर म...