पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए तैयारियां पूरी
गोंडा, जुलाई 28 -- खरगूपुर, संवाददाता। सावन माह में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए पृथ्वीनाथ मंदिर प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। आगामी 30 जुलाई से 28 अगस्त तक पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर में मेले का आयोजन होगा। देवी पाटन मंडल के अलावा अन्य स्थानों से महाभारतकालीन विशाल पौराणिक शिवलिंग पृथ्वीनाथ महादेव पर जलाभिषेक के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। अयोध्या में चढ़ावा चोरी प्रकरण को देखते हुए सीआरओ रिंकी जायसवाल ने दान पात्र की अतिरिक्त व्यवस्था कराई है। उन्होंने क्षेत्रीय नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, उपजिलाधिकारी द्वारा नामित अन्य क्षेत्र के लेखपाल और मुख्य पुजारी की पांच सदस्यीय गणना टीम का गठन किया है जो मंदिर में चढ़ावे की गणना करेगी। यह भी पढ़ें- Siwan News श्रावणी मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.