देहरादून, मार्च 27 -- श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में शुक्रवार को मां भगवती के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री के साथ ही श्री रामनवमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में दिगंबर दिनेश पुरी व भक्तों ने कंजिका पूजन किया। गंगाजल से सभी देवी स्वरुप कन्याओं के चरण पखारे गए। हलवा, पूड़ी, चना, नारियल, मिष्ठान इत्यादि का भोग अर्पण किया गया। श्रृंगार सामग्री भेंट की। इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी, आचार्य भारत भूषण भट्ट, आशीष उनियाल, नवीन गुप्ता, दिलीप सैनी, मल्लिका, श्रवण गोयल, नवीन सिंघल, सुरेश गुप्ता, अर्चना सिंघल, रीना मित्तल, अवंतिका मित्तल, अचल पुंडीर, इंद्रेश सनूजा, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, संगीता गुप्ता, मेघा गर्ग, प्रीति गुप्ता, कान्ता अग्रवाल, संजय गर्ग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.