गोंडा, मार्च 17 -- गोण्डा/रुपईडीह, हिटी। जिले के रुपईडीह ब्लॉक में स्थित पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं के अभाव और गंदगी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद हालात में कोई खास सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। परिसर में झाड़ी उगी हुई है। पेयजल के लिए लगे करीब एक दर्जन इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। श्रद्धालुओं को छोटे हैंडपंप से काम चलाना पड़ता है। खराब हैंडपंप से पानी की समस्या: मंदिर परिसर में लगे एक दर्जन इंडिया मार्का हैंडपंप में एक-आध ही सही है। इससे श्रद्धालुओं को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा ह...