प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 13 -- तहसील क्षेत्र के पृथ्वीगंज बाजार निवासी हरिओम उमरवैश्य का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश में कनिष्ठ विश्लेषक (औषधि) पद पर हुआ है। वह बच्चेलाल उमरवैश्य के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इंद्रधर दुबे, अशोक वर्मा, निशाकांत शुक्ला, राकेशधर दुबे व विवेक ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...