लखनऊ, अप्रैल 20 -- केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एमएमए (मिक्स मार्शल आर्ट्स) स्पोर्ट्स फेडरेशन की दूसरी नेशनल चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हुई। इसमें प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न आयु वर्गों में भारतीय टीम का चयन किया गया, जो उज्बेकिस्तान में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप में शामिल होंगे। आज यहां खेले गए मुकाबलों में 77 किग्रा भार वर्ग में पृथ्वी तोमर ने स्वर्ण जीत कर भारतीय टीम में जगह बनाई। टीम में जगह बनाने वालों में श्रिया साटम, सागर, बबिता, अभय कहार, पार्थ लांगडे, अचिंतो और काविन शामिल हैं। इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और पद्मश्री राज्यसभा सांसद पीटी ऊषा की मौजूदगी से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। यह भी पढ़ें- लखनऊ में आगरा का जलवा, जीते 18 स्वर्ण सहित 21 पदक उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्हों...