गुड़गांव, मई 1 -- पलवल, अजित कुमार। पलवल के पृथला औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़कों और बिजली की कमी से उद्योगों का काम प्रभावित हो रहा है। माल ढुलाई बाधित होने से कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई उद्योगपति अब पलायन पर विचार कर रहे हैं। पृथला औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन जाने से सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। इन रास्तों से गुजरना छोटे वाहनों के लिए भी जोखिम भरा हो गया है, जबकि भारी मालवाहक ट्रकों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ट्रक गड्ढों में फंस जाते हैं या उनके पुर्जे खराब हो जाते हैं, जिससे समय और पैसा दोनों का नुकसान होता है। उद्योगपतियों का कहना है कि सड़कें खराब होने के कारण रोजाना कामकाज की गति धीमी पड़ गई है। समय पर कच्चा माल नहीं पहुंच पाने से उत्पा...