सहारनपुर, अप्रैल 10 -- देवबंद, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (वर्मा) एवं पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक राज्य की मांग और किसानों की समस्याओं को लेकर 14 अप्रैल को उनका प्रतिनिधिमंडल पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगा। स्थानीय कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित बैठक में भगत सिंह वर्मा ने कहा कि छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है। उन्होंने सरकार से देश में हो रहे छोटे राज्यों के निर्माण की मांग के संघर्ष को देखते हुए राज्य पुनर्गठन आयोग गठित करना चाहिए और उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। अध्यक्षता हाफिज मु...