सहारनपुर, मई 4 -- पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक में उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से को अलग कर पृथक पश्चिमी प्रदेश बनाने की मांग को लेकर चेतावनी दी गई। साथ ही पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण होने तक संघर्ष जारी रखने की घोषणा भी की गई। तहसील क्षेत्र के तल्हेड़ी बुजुर्ग के गांव बचीटी में आयोजित बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक प्रदेश निर्माण के लिए आंदोलन की शुरुआत कर दी गई है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश की उपेक्षा की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्मा ने कहा कि छोटे छोटे राज्यों से ही देश की उन्नति संभव है। इसलिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता इश्तियाक त्यागी और संचालन मोहम्मद म...