सहारनपुर, जून 4 -- सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त डॉ रुपेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उत्तर प्रदेश को चार भागों में विभाजित कर 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश बनाने की मांग की। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स, आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम, मेरठ में मिनी सचिवालय और हाईकोर्ट की स्थापना की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में नीरज कपिल, आसिम मलिक, डॉ. परविंदर मलिक, संदीप एडवोकेट आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...