मधुबनी, मई 20 -- मधुबनी। लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय मधुबनी महोत्सव के तहत 29 मई को टाउन हॉल में प्रसिद्ध मैथिली नाटक पूस जाड़ की माघ जाड़ का मंचन किया जाएगा। नाटक का लेखन महेंद्र मलगिया ने किया है। रंगरेज मिथिला अपनी टीम के साथ इस नाटक की प्रस्तुति देगी। कार्यक्रम शुक्रवार की संध्या आठ बजे से शुरू होगा। आयोजकों ने मिथिला की सांस्कृतिक परंपरा और रंगकर्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गयी है। समारोह को लेकर रंगकर्मियों और कला प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए महेंद्र कर्ण ने बताया कि इस कार्यक्रम का दूरगामी असर होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...