गुमला, जून 14 -- सिसई, प्रतिनिधि। जिले के पूसो थाना क्षेत्र अंतर्गत गुटवा मोड़ के समीप शनिवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान घाघरा थाना क्षेत्र के परसा दीपा निवासी 19 वर्षीय शंकर उरांव के रूप में हुई है। वहीं प्रकाश उरांव और रितेश उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पूसो बाजार गए थे। देर शाम बाजार से अपने घर लौटने के दौरान गुटवा मोड़ के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बाइक सवारों को स्कार्पियों ने रौंदा, एक किशोर की गयी जानघायलों की मदद घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य के...