समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- पूसा। समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के खुदीराम बोस, पूसा स्टेशन के निकट ट्रेन से उतरने के क्रम में एक व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया। घटना में उसका पैर कट गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे गहन चिकित्सा के लिए समस्तीपुर ले जाया गया। रेलवे पुलिस के अनुसार जख्मी युवक वैशाली जिले के पातेपुर गांव निवासी मुन्ना साह के पुत्र सुनील कुमार(35) बताया गया है। रेलवे पुलिस के अनुसार नई दिल्ली से जयनगर जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन(12562) स्टेशन से लूप लाईन से गुजर रही थी। इस दौरान जख्मी युवक बैग लेकर ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगा। यह भी पढ़ें- करछना हादसे के बाद दूसरे दिन भी दहशत, चार की हुई शिनाख्त इस क्रम में वह फिसल कर ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो युवक का बायां पैर कटा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.