नई दिल्ली, मई 23 -- -पीब्डल्यूडी चार करोड़ रुपये की लागत से नए सिरे से इनकी सतह बनाएगा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। करोल बाग, राजेंद्र नगर, पटेल नगर और पूसा संस्थान आने-जाने वाले लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के इन इलाकों से जुड़ी पांच प्रमुख सड़कों की सुदृढ़ीकरण को नए सिरे से बनाएगा। इसके लिए चार करोड़ रुपये की का बजट स्वीकृत किया गया है। इस कार्य को अगले माह तक पूरा किया जाएगा।पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि इस काम के तहत पूसा रोड पर पूसा गोल चक्कर से दयाल चौक तक,आईएआरआई की आंतरिक सड़क रतनपुरी चौक से पूसा एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज गेट तक, नारायणा क्षेत्र से गुजर रहे ओपी भारती मार्ग, कालकाजी क्षेत्र के गुरु रवि दास मार्ग और राजेंद्र नगर इलाके के प्रोफेसर राम नाथ विज मार्ग पर स...