समस्तीपुर, जनवरी 6 -- पूसा । पूसा प्रखंड के बिरौली कॉलेज मैदान में मंगलवार को एक चौपहिया वाहन ने कुल 4 लोगो को रौंद दिया। जिसमें दो ई-रिक्सा चालक बताये गये हैं। दोनों को गहन चिकित्सा के लिए समस्तीपुर ले जाया गया है। जबकि एक महिला समेत दो लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा में ईलाज कराया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घायल महिला मधुबनी जिले के रहिका गांव निवासी मो.रहमत की पत्नी जेबा प्रवीण एवं मो.जूही साह के पुत्र मो फूल बाबू बताये गये हैं। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो गंभीर रूप से जख्मी ई-रिक्सा चालको में सोमनाहा का सोनू कुमार एवं बिरौली गांव का लक्ष्मी पासवान बताये गये हैं। दोनों समस्तीपुर में ईलाजरत है। इसमें एक की स्थिति गंभीर बताई गई है। मौजूद लोगों की मानें तो पूसा के बिरौली कॉलेज मैदान में करोड़ी समुदाय के लोग कई दिनो...