समस्तीपुर, जून 4 -- पूसा में पौधारोपण कर एक पेड़ मां के नाम की हुई शुरुआत पूसा। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पूसा ग्राम पंचायत में गुरुवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया विजय कुमार साह ने की। इस दौरान ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई परिसर में फलदार आम का पौधा लगाकर इसकी शुरुआत की गई। संचालन स्वच्छता पर्यवेक्षक पप्पू कुमार ने किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पौधा संरक्षण समय की मांग है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दो पौधा लगाकर इसे गति देने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- मालीपुर में स्वच्छताकर्मियों ने किया पौधारोपण सरपंच संजय साह ने कहा स्वस्थ समाज निर्माण के लिए स्वच्छता व पर्यावरण संतुलन जरूरी है। इसमें पौधारोपण एक बेहतर पहल...