समस्तीपुर, जनवरी 3 -- पूसा। पूसा बाजार मुख्य चौराहा (पूसा-सैदपुर पुल) से बस पड़ाव हटेगा। इसको ल अनुमंडल अधिकारी, समस्तीपुर ने पूसा व कल्याणपुर के सीओ व थानाध्यक्ष को निदेश देते हुए एक सप्ताह में कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके तहत अधिसूचित बस पड़ाव से वाहनों का परिचालन शुरू कराते हुए संयुक्त प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है। जिससे प्रतिवेदन को प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य प्रशाखा, समस्तीपुर को भेजा जा सके। जानकारी के अनुसार सांसद शांभवी के पत्र के आलोक में कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर समस्तीपुर, सीओ व थानाध्यक्ष पूसा से संयुक्त रूप से जांच कराई गई। जिसमें अधिसूचित बस पड़ाव, सैदपुर के बदले मादापुर छपड़ा सैदपुर पुल के निकट से समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के बस का संचालन किये जाने की पुष्टि हुई। साथ ही इसके कारण जाम की समस्या को भी अधिकारियों ने देखा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.