समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- पूसा,। पूसा बाजार में स्लूईस गेट के निकट बना पुलिया एक्सीडेंटल जोन बन गया है। वहां प्रत्येक दो तीन दिनों में एक दो लोग दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो अब तक एक व्यक्ति की मौत भी इसी स्थल पर दुर्घटना के कारण हो गई। ताजा मामला शनिवार सुबह का है। जब एक स्कूटी सवार महिला दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे प्राथमिक उपचार कराया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाद में उसे परिजनों के संग भेज दिया गया। स्थानीय लोगों की मानें तो पूसा बोस कंपनी चौक से पूसा बाजार मेन चौक तक की जर्जर सड़क का निर्माण महीनों पूर्व पूरा कर लिया गया। लेकिन बाजार में बना पुलिया पूर्व की तरह ही है। पुलिया के दोनों ओर की सड़कें अच्छी व उंची हो गई। लेकिन बीच में हालात जस के तस व सड़क से गहरा रह गया है। जिससे दोनों...