समस्तीपुर, जनवरी 24 -- पूसा। पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर नारायणपुर गांव निवासी राम सुदिष्ट राय के पुत्र अभिषेक कुमार के घर से लाखों के जेवरात, नकदी व अन्य सामानों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। अभिषेक प्लस टू के शिक्षक हैं। वर्तमान में वे उमावि धूलियाही, कल्याणपुर में पदस्थापित बताए गए हैं। मौजूद लोगों के अनुसार शिक्षक समस्तीपुर में स्थाई रूप से रहते हैं। घर पर आना जाना निरंतर लगा रहता है। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि गुरुवार की सुबह भी वे हरपुर नारायणपुर गांव से ही स्कूल गए थे। घटना की जानकारी शुक्रवार को समस्तीपुर से पूसा पहुंचकर घर का दरवाजा खोलने पर हुई। मौजूद लोग चोरों के छत के रास्ते घर में प्रवेश की संभावना जता रहे थे। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि आलमीरा, दीवान, बक्से समेत अन्य स्थलों पर रखे समानों की चोरी हुई है। चोरी गए सामानों में ल...