समस्तीपुर, अप्रैल 19 -- पूसा। सर्पदंश की शिकार युवती की मौत शनिवार की देर रात हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दफन के दौरान उसके हरकत में आने के बाद उसे पूर्ण रूप से स्वस्थ बनाने के लिए मुजौना (चंदौली) गांव में घंटों प्रयास किये गये। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। देर रात उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुष्टि चकले वैनी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि अरूण कुमार शर्मा उर्फ मुन्ना जी ने की है। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह उसे सांप ने डंस लिया था। उसके बाद उसे मुजफ्फरपुर में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बाद में श्मसान घाट पर दफन के दौरान उसके हरकत में आने के बाद उसे मुजौना (चंदौली) ले जाकर पूरी तरह से स्वस्थ करने की दिशा में प्रयास जारी था। यह भी पढ़ें- मृत घोषित सर्पदंश की शिकार युवती की श्मशान में सांस लौटी लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया। रविवार को...