समस्तीपुर, मई 18 -- पूसा, निज संवाददाता। श्रीरामचरितमानस प्रचार-प्रसार संघ के तत्वावधान में पूसा प्रखंड के मां सती स्थान मन्दिर, मलिकौर (धोबगामा) परिसर में आयोजित 9 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत बूढ़ी गंडक नदी के बिरौली घाट से हुई। जहां शास्त्री पशुपतिनाथ झा ने मुख्य यजमान सुबोध राय को संकल्प दिलाते हुए विधिवत पूजा-अर्चना करा कर कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा में 251 कन्याओं ने हस्सिा लिया। कलश यात्रा बिरौली घाट से चलकर विभन्नि मार्गो से होते हुए सती स्थान पर संपन्न हुआ। इस दौरान जय श्री राम व अन्य धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- गंडक नदी तट पर नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा आयोजन समिति की मानें तो संगीतमय श्रीरामकथा वाचन 2...