समस्तीपुर, फरवरी 28 -- पूसा। पूसा थाना के दिघरा पंचायत के नौआचक गांव निवासी (वार्ड-2) सुरेन्द्र यादव के पुत्र राकेश कुमार (29) की मौत ट्रेन से गिरने से हो गई। शनिवार की सुबह उसका शव नौआचक गांव पहुंचा। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर मौजूद पूर्व मुखिया सुनील कुमार सुमन ने बताया कि राकेश काफी होनहार लड़का था। वह करीब 10 वर्षो से मुंबई में नेवी के माध्यम से ठेके से जुड़ा कार्य करता था। होली को लेकर वह 24 फरवरी को मुबई से पाटलीपुत्रा के लिए ट्रेन में चला। रात के 10 बजे तक उसकी बातचीत परिवार वालों से हुई। सुबह में उसे लेने घर से लोग गये थे। ट्रेन में उसका सामान भी सीट पर मिल गया। लेकिन राकेश की जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में पूछताछ के दौरान उसका शव प्रयागराज के छिउकी स्टेशन के निकट कर्चना यार्ड के निकट रेलवे ट्रैक के पास रेलवे पु...