पूसा के कुबौलीराम से लाखों के चंदन के पेड़ काट ले गए
समस्तीपुर, मई 18 -- पूसा, निज संवाददाता। पूसा के वैनी थाना क्षेत्र के कुबौलीराम पंचायत निवासी स्व. ज्ञान शंकर प्रसाद सिंह के पुत्र श्याम किशोर सिंह का लाखों की बेसकीमती श्वेत चंदन के पेड़ों को काटकर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। खबर फैलते ही सोमवार की सुबह काफी लोग मौके पर जमा हो गये। इस दौरान वैनी थाना को सूचना दी गई। श्याम किशोर सिंह ने वैनी थानाध्यक्ष के नाम आवेदन दिया है। जिसमें आरोप लगाया है कि रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने घर के सामने से चंदन के दो पेड़ों की चोरी की। इस दौरान दो अन्य पेड़ों का तना काटकर ले गये। जबकि एक पेड़ को काट कर गिरा दिया। चोरी व नुकसान हुए लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख बताई गई है। श्याम किशोर सिंह ने बताया कि उन्होंने श्वेत चंदन के करीब 3 सौ से अधिक पेड़ लगाये हैं। उसके बाद उनके सहयोग व प्रेरणा से कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.