जौनपुर, जुलाई 1 -- जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित दो दिवसीय हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। दो दिनों तक परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने आए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा भीषण गर्मी के बीच शीतल पेयजल उपलब्ध कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम दिवस पर प्रांत अध्यक्ष प्रो. महेंद्र त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह संघचालक प्रो.अविनाश पार्थेडिकर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया था। समापन जिला प्रमुख प्रो. हरिओम त्रिपाठी ने किया। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ता प्रशिक्षण : विद्यार्थी परिषद का कार्य सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...