गाज़ियाबाद, जून 4 -- गाजियाबाद। समर कैंप के तहत हाई-टेक वर्ल्ड स्कूल में 20 मई से तीन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। शिविर में विद्यार्थियों को नृत्य, संगीत, खेलकूद, ताइक्वांडो, फुटबॉल, क्रिकेट, फायरलेस कुकिंग और व्यक्तित्व विकास जैसी विविध गतिविधियों के माध्यम से सीखने और प्रतिभा निखारने का अवसर मिला। फादर्स डे पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। समापन पूल पार्टी के साथ हुआ। निदेशक डॉ. विहांग गर्ग ने सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...