निज संवाददाता, फरवरी 17 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने 13 फरवरी को सनातनी संस्कृति पार्टी के गठन का ऐलान किया। अब उन्होंने खुलकर बता दिया है कि वह आगामी चुनाव में कहां से चुनाव लड़ेंगे? वहीं, उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। देवरिया में यूजीसी बिल समेत कुछ अन्य कानूनों के मुद्दे पर हुई महापंचायत में सोमवार को बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने काशी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश में जनतंत्र नहीं है, एससी-एसटी एक्ट मूल अधिकारों का उल्लंघन है। साथ ही सत्ता में बने रहने के लिए केंद्र सरकार पर भय का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। शहर के महारानी चंडिका छात्रावास में समान न्याय संघर्ष समिति ...