संवाददाता, अप्रैल 1 -- UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल (former MLC Mohammad Iqbal) पर ईडी का शिकंजा कस गया है। मोहम्मद इकबाल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने एक महत्वपूर्ण आदेश प्राप्त किया, जिसमें आरोपी मोहम्मद इक़बाल को Fugitive Economic Offenders Act (FEOA) के तहत भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है। इस आदेश के तहत, न्यायालय ने आरोपी से जुड़ी तीन चीनी मिलों, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1000 रुपए करोड़ है, की जब्ती का निर्देश भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...