नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में लंबे समय तक विभिन्न अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से शिक्षा सेवा चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रशासनिक मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश सरकार के इस फैसले को आयोग के कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...