कुल्लू, फरवरी 25 -- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के पुत्र वीर सोरेन(19) की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कुल्लू रवाना हो गए हैं। उनके साथ पुत्र सिमल सोरेन, बबलू सोरेन समेत परिवार के कई सदस्य देर रात रांची से हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस घटना से सोरेन परिवार में शोक की लहर फैल गई है। बताया गया कि मंगलवार को चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगोड़ा में जाहेर थान पर बाहा पर्व का आयोजन किया था। इस दुखद घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वीर सोरेन बाहर रहकर पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को वे अपने दोस्तों के साथ कुल्लू घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि बर्फ में स्केटिंग करने के बाद होटल लौटने पर उनकी तबीय...