नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Bihar Crime News: बिहार के सीवान में बुधवार की शाम बंदूक ऐसे गरजी कि एक बीजेपी नेता बेटे की मौत हो गई और नेताजी की हालत गंभीर है। नगर थाने के आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास बुधवार की शाम अपराधियों ने भाजपा नेता , सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन व पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के बहनोई व लक्ष्मीपुर निवासी चंदन सिंह व भगीना हर्ष सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान लाया गया , जहां चिकित्सकों ने भगीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बहनोई चंदन सिंह को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी मामले को लेकर घटनास्थल व अन्य जगहों पर छानबीन की जा रही है। एसपी पूरन कुमार झा, सदर एसडीपीओ अजय कुमार व नगर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने भी सदर अस्पताल ...