चतरा, जून 2 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि प्रखण्ड के बभने पंचायत अंतर्गत ग्राम गुरिया निवासी एवं पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गणेश प्रसाद की 87 वर्षिय दादी सीता देवी की रांची रिम्स में इलाज के दौरान सोमवार को समय 11:00 बजे पूर्वाहन में निधन हो गई है। ये पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रही थी जिनका बेहतर ईलाज हेतु परिजनों ने रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी आसमयिक निधन हो गई है। दिवंगत सीता देवी का पार्थिव शरीर का अन्तिम संस्कार मंगलवार को गांव के लिलवाबार नदी तट किया जाएगा। दादी की आसमयिक निधन से परिजनों और शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- पाहन पुजारी सिबा गंझू के इलाज के दौरान निधन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...