सीवान, अप्रैल 27 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के शेखपुरा के निजामपुर स्थित उच्च माध्यमिक स्कूल निजामपुर उर्दू में पदस्थापित शिक्षिका व पूर्व प्रधानाध्यापक रजिउन निशा (56 वर्ष) का निधन पटना इलाज के दौरान हो गया। जिसको ले स्कूल परिवार रविवार को उनके प्रति गहरा शोक जताते हुए उनकी आत्मा के लिए मौन धारण किया। बता दें कि शिक्षिका हुसैनगंज थाना के माहपुर निवासी थी। जिनका 2012 में 34500 वेतनमान पद पर इसी स्कूल में योगदान दिया था। जहां काफी दिनों तक स्कूल का प्रभार भी संभाला। फिलहाल उनकी तबीयत खराब होने से परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना ले गए। जहां गुरुवार को उनका देहांत हो गया। वहीं रविवार को स्कूल खुलने पर सभी शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया। वे काफी मिलनसार छवि की महिला शिक्षिका थी। वहीं शोक व्यक्त करने...