औरैया, मई 20 -- दिबियापुर, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज औरैया को एक वर्ष बाद अध्ययन के लिए दूसरी पार्थिव देह प्राप्त हुई। कानपुर से युग दधीचि देहदान अभियान चला रहे मनोज सेंगर और माधवी सेंगर बुधवार को पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर दिनेश चंद्र गुप्ता की पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। मेडिकल छात्रों के लिए यह देह अध्ययन और मानव शरीर की संरचनाओं को समझने में सहायक होगी। सेंगर दंपति ने बताया कि कानपुर के गीता विहार यशोदा नगर निवासी 80 वर्षीय सेवा निवृत्त सैन्य अधिकारी मेजर दिनेश चंद्र गुप्ता ने फरवरी 2008 में देहदान का संकल्प लिया था। 19 मई की शाम कानपुर के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। निधन के बाद उनके पुत्र प्रवीन गुप्ता ने युग दधीचि देहदान अभियान से संपर्क कर पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने का आग्रह किया। बुधवार सुबह अभियान प्रमुख...