पूर्व सैनिक सैन्य वर्दी एवं पदकों का उपयोग धरना प्रदर्शन में नहीं करें
मथुरा, सितम्बर 7 -- जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर जगवीर सिंह ने विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद के समस्त सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों से भी अपेक्षा की है कि वे सैन्य सेवा के दौरान प्राप्त वर्दी, पदक एवं सैन्य पहचान की गरिमा को बनाए रखें। राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों अथवा राजनीतिक/आंदोलनात्मक धरना-प्रदर्शनों में सैन्य वर्दी एवं सैन्य पदकों का प्रदर्शन न करें। उन्होंने विशेष रूप से छाता की बंद पड़ी गन्ना मिल शुरू कराने को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों से अनुरोध किया है कि वे उक्त धरना-प्रदर्शन में सैन्य वर्दी अथवा सैन्य पहचान का उपयोग न करें। जो पूर्व सैनिक सैन्य वर्दी में इस धरना-प्रदर्शन में सम्मिलित हैं, उनसे अपील की है कि वे सैन्य वर्दी में ऐसी गतिविधि से तत्काल स्वयं को अलग कर लें। यह भी पढ़ें- Rudr...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.