अलीगढ़, जून 9 -- जattारी, सवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र के गांव बाजीदपुर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक ने गांव के ही कुछ लोगों पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने तथा रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बाजीदपुर निवासी रामगोपाल रावत पुत्र स्व. गजराज सिंह भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने शिकायत पत्र में बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद पीपीएफ फंड से प्राप्त धनराशि में से 15 लाख रुपये 10 दिसंबर 2021 को गांव के प्रकाशचन्द शर्मा को दिए थे। यह लेन-देन प्रकाशचन्द के छोटे भाई इन्द्रपाल शर्मा की जिम्मेदारी पर हुआ था। आरोप है कि दोनों भाइयों ने भरोसा दिलाया था कि उक्त धनराशि के बदले उन्हें जमीन उपलब्ध कराई जाएगी ...